Thursday , 23 April 2026
Home आगरा Agra News: The route will be diverted in Agra on 31st December and 1st January due to New Year…#agranews
आगरा

Agra News: The route will be diverted in Agra on 31st December and 1st January due to New Year…#agranews

267

आगरालीक्स…आगरा में नये साल को लेकर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रूट रहेगा डायवर्ट. रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री खोली जाएगी…पढ़ें पूरा रूट डायवर्जन

आगरा की यातायात पुलिस ने नये साल को लेकर दो दिन के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है. 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए यह रूट डायवर्जन होगा. इसके अलावा शहर क्षेत्र की 23.00 बजे खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खोली जायेगी एवं पूर्व में निर्गत सभी प्रकार के वाहनो के नो एन्ट्री पास निरस्त माने जायेगें.

ये होगा रूट डायवर्जन
1- दिल्ली / मथुरा की तरफ से आने वाला ट्रैफिक एनएच-19 से फिरोजाबाद / कानपुर की तरफ निर्बाध रूप से जा सकेगा । इसी प्रकार कानपुर / फिरोजाबाद से मथुरा / दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैफिक एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा ।
2- फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले सभी वाहन रूनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जायेंगे ।
3- अलीगढ़ की तरफ से आने वाला ट्रैफिक जिसको फिरोजाबाद जाना है वह टेडी बगिया तिराहा से 100 फुटा रोड होकर शहादरा चुंगी से अपने गन्तव्य को जायेगा ।
4- ग्वालियर की तरफ से आने वाला यातायात रोहता चौराहा से रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से तोरा चौकी से इनररिंग रोड होते हुये कुबेरपुर व यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेगा।
5- जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाई पास से एनएच-19 होकर अपने गंतव्य को जायेगा ।
6- फतेहाबाद रोड व शमशाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से अपने गन्तव्य को जायेगा ।
7- शमशाबाद की तरफ से आने वाला भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रोड से इनर रिंग रोड होते हुये तोरा चौकी से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
8- पथोली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
9- अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन (ट्रक, ट्रोला, केन्टर, टैंकर एवं बस) बोदला एवं अवधपुरी 100 फुटा रोड की ओर नहीं जायेगा ।
10- रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खन्दारी चौराहा, गुरुद्वारा गुरू का ताल, सिकन्दरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं महानगर आगरा के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा ।
11- महानगर आगरा के प्रमुख मार्गों जैसे- एमजी रोड, माल रोड, फतेहाबाद रोड पर सायंकाल से बैरियर लगाकर ट्रैफिक को संचालित कराया जायेगा व ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चैकिंग भी की जायेगी। 12- सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें ।

  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम एंव ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर:- 9454457886
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Demand to Exempt Agra Principals from Census Duty…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रधानाचार्यों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग. अपर...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

आगरा

Agra Live News: Agra’s Kshetra Bajaja Committee receives its 18th air-conditioned coffin as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 18वां एसी ताबूत....

आगरा

Agra Live News: The Shri Adinath Panchkalyanak Mahotsav has commenced at MD Jain in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन में शुरू हुआ श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव. जैन...

error: Content is protected !!