Thursday , 23 April 2026
Home आगरा Agra News: Giriraj Maharaj is seated on a golden swan chariot, Divine 56 bhog are offered along the Parikrama route….#agranews
आगरा

Agra News: Giriraj Maharaj is seated on a golden swan chariot, Divine 56 bhog are offered along the Parikrama route….#agranews

368

आगरालीक्स…गोवर्धन बड़ी परिक्रमा मार्ग पर लगे दिव्य छप्पन भोग. स्वर्ण हंस रथ पर विराजे गिरिराज महाराज. आगरा के भक्तों ने की महाप्रसादी…

नीला विस्तृत आकाश, घनघनाते मेघों की गर्जना, विद्युत की चमक, पूर्णिमा का आलोक बिखेरता चंद्रमा, गिरते झरनों की कल-कल ध्वनि और हरित श्रृंगार से सजी प्रकृति—इन सभी के मध्य जब स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान, हीरे-जवाहरात जड़ित आभूषणों और दिव्य श्रृंगार से अलंकृत श्री गिरिराज महाराज श्रद्धालुओं के समक्ष प्रकट हुए, तो गोवर्धन धाम में उपस्थित हर नेत्र श्रद्धा से नम हो गया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं वैकुंठ लोक धरती पर अवतरित हो गया हो। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल, आगरा द्वारा श्री गुरु काष्र्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में आयोजित श्री गिरिराज जी छप्पन भोग महोत्सव के द्वितीय दिवस भक्ति, सौंदर्य और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से सजी बैकुंठ लोक स्वरूप सज्जा ने श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति से भर दिया। चलते हुए बादल, गर्जन करती बिजली, प्रकाश और ध्वनि के विशेष प्रभावों के साथ सजी इस झांकी ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

स्वर्ण हंस रथ पर विराजित गिरिराज महाराज का श्रृंगार अत्यंत मनोहारी रहा। हीरे-जवाहरात जड़ित मुकुट, अलंकृत वस्त्र, पुष्पमालाएं और दिव्य आभूषण प्रभु की शोभा को और भी अनुपम बना रहे थे। झरनों के प्रतीकात्मक प्रवाह और हरित सज्जा के बीच प्रभु के दर्शन कर श्रद्धालु स्वयं को गौलोक की अनुभूति में डूबा हुआ महसूस करने लगे। “जय गिरिराज महाराज” और “गोविंद गोपाल की जय” के उद्घोषों से धाम गूंज उठा। बैकुंठ लोक स्वरूप दर्शन के उपरांत प्रभु को श्रद्धा पूर्वक छप्पन भोग रजत पात्रों में अर्पित किए गए। भोग अर्पण के पश्चात विधि-विधान से महाआरती अरविंद जी महाराज, हरिओम महाराज और संरक्षक महंत कपिल नागर के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री गिरिराज जी का पूजन संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक रविन्द्र गोयल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल ने किया। इससे पूर्व 501 साधुओं की सेवा की गई जिसमें भोजन के साथ दैनिक जरूरत का सामान प्रदान किया गया।

द्वितीय दिवस का एक और प्रमुख आकर्षण रही महा प्रसादी सेवा, जिसमें हजारों भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रेम और समर्पण भाव से प्रभु प्रसाद ग्रहण किया। सेवा कार्य में सदस्यों की निष्ठा और समर्पण देखने योग्य रहा। श्रद्धालुओं ने महा प्रसादी को गिरिराज महाराज की प्रत्यक्ष कृपा मानकर श्रद्धा से स्वीकार किया। इस अवसर पर संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि बैकुंठ लोक स्वरूप के माध्यम से भक्तों को प्रभु के दिव्य धाम की अनुभूति कराना ही इस महोत्सव का उद्देश्य है। ठाकुर जी को 50 फुट ऊंचा और 30 फुट चौड़ा मंच पर स्वर्ण हंस रथ पर विराजित किया गया था।

सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन भक्ति के साथ-साथ सेवा और समर्पण का महापर्व है। संरक्षक महंत कपिल नागर और रविंद्र गोयल ने कहा कि गिरिराज महाराज की सेवा स्वयं साधना है, जो भक्त को प्रभु के समीप ले जाती है। अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि द्वितीय दिवस की बैकुंठ लोक सज्जा ने पूरे महोत्सव को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। बैकुंठ लोक स्वरूप दर्शन, साधु सेवा, छप्पन भोग अर्पण और महा प्रसादी सेवा के बाद भजन संध्या हुई। ठाकुर जी को चांदी के पात्र में अमृतुल्य दुग्ध अर्पित किया गया और इसके बाद शयन आरती संग महोत्सव का समापन हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Demand to Exempt Agra Principals from Census Duty…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रधानाचार्यों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग. अपर...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

आगरा

Agra Live News: Agra’s Kshetra Bajaja Committee receives its 18th air-conditioned coffin as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 18वां एसी ताबूत....

आगरा

Agra Live News: The Shri Adinath Panchkalyanak Mahotsav has commenced at MD Jain in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन में शुरू हुआ श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव. जैन...

error: Content is protected !!