आगरालीक्स…आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर 68 वोटों से चुनाव जीते अनूप बंसल. कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम सिंघल को मिली जीत
आगरा फार्मा एसोसिएशन (पंजी.) के वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनूप बंसल चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने ओमप्रकाश को 68 वोटों से हराया. अध्यक्ष पद के लिए अनूप बंसल को 487 वोट प्राप्त हुए तो वहीं ओमप्रकाश को 417 वोट मिले. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम सिंघल विजयी हुए हैं. उन्हें कुल 469 वोट मिले जबकि उनके समकक्ष चुनाव में खड़े संदीप गुप्ता को 419 वोट मिले. चुनाव अधिकारी मुकेश गर्ग और प्रवीन गुप्ता रहे. चुनाव में कुल टोटल वोट 1097 थे जिसमें 943 वोट पड़े.
हींग की मंडी स्थित आगरा मेडी सेंटर में हुए मतदान प्रकिया के बाद मतगणना हुई. कुल सात कुल 07 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से तीन महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था, जिनमें महामंत्री महेश अग्रवाल, संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश राठी है. आज चुनाव मतगणना में महेश अग्रवाल.पुनीत कालरा, सुन्दर चेतवानी,सुनील गुप्ता,जगदीश राठी,शशि शंकर शर्मा,बंगाली बाबू, मनोज गुप्ता,ब्रजेश अग्रवाल,मोंटू करीरा,सुरेश चोइथवानी, अभिषेक अग्रवाल, महेश नारायणी,दिनेश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे.