आगरालीक्स… आगरा के मेयर की सीट अनारक्षित हो गई है, आगरा में 23 साल बाद मेयर की सीट अनारक्षित हुई है। ऐसे में मेयर पद के दावेदारों में सबसे ज्यादा नाम भाजपा से हैं, बसपा और बसपा भी सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी उतारेगी।
राज्य सरकार ने गुरुवार रात को नगर निगम चुनाव केलिए 16 मेयर और 637 अध्यक्षों के आरक्षण की सूची जारी की। इसमें आगरा, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ, झांसी और फैजाबााद के मेयर की सीट अनारक्षित की गई है। इस पर 20 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
रमेश कांत लवानियां के बाद से थी सीट आरक्षित
आगरा मेयर की सीट 23 साल बाद अनारक्षित हुई है, अंतिम बार अनारक्षित सीट से 1989 में रमेश कांत लवानियां मेयर बने थे। इसके बाद से आरक्षित श्रेणी की हो गई, बेबीरा रानी मौर्य, किशोरी लाल माहौर, अंजुला माहौर और पिछली बार इंद्रजीत आर्य मेयर पद पर जीते थे, इन सभी ने भाजपा की टिकट से चुनाव लडा था।
भाजपा में लंबी लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेयर पद के लिए भाजपा में नवीन जैन, पूरन डावर, सुरेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता गांधी, प्रमोद गुप्ता सहित महिला नेत्री भी हैं।
सपा में बढ रहे दावेदार
मेयर पद के लिए सपा के दावेदार भी बढ रहे हैं, राहुल चतुर्वेदी, अतुल गर्ग सहित लंबी लिस्ट हो रही है।
कांग्रेस के दावेदार
नजीर अहमद, मुरारीलाल गोयल सहित कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं।
बसपा में भी तैयार हो रहे दावेदार
बसपा से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, चिराग उपाध्याय, डॉ डीवी शर्मा सहित कई लोगों के नाम है।