आगरालीक्स… आगरा में ताजमहोत्सव की थीम, कलाकार और प्रवेश शुल्क तय हो गया है, इस बार 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में कमिश्नर के राम मोहन राव की अध्यक्षता में ताज महोत्सव आयोजन समिति की बैठक हुई। इस बार भी आयोजन शिल्पग्राम, सदर, पालीवाल पार्क, आगरा फोर्ट पर और सूरसदन में होंगे। शिल्पग्राम में सीमित लोगों की बैठने की क्षमता होने पर ऐसे कलाकारों के नाम पर चर्चा की गई, जिनके आने पर भीड को काबू करने में समस्या न हो।
50 रुपये की टिकट, आॅनलाइन बुक करा सकेंगे टिकट
ताज महोत्सव में प्रवेश टिकटों के शुल्क पूर्व वर्षों की भांति वयस्कों के लिए 50 रू0, पांच वर्ष तक के बच्चे निःशुल्क, 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए 10 रू0, विदेशी पर्यटकों के लिए निःशुल्क तथा यूनीफार्म में 50 स्कूली बच्चों का ग्रुप सहित दो शिक्षकों हेतु 500 रूपए निर्धारित की गई है। ताज महोत्सव का प्रवेश टिकट इस बार ऑन लाइन उपलब्ध होगा।
जिलाधिकारी श्री गौरव दयाल ने उप निदेशक, पर्यटन से अपेक्षा की है कि वे 11 सीढ़ी स्थल के प्रयोग के संबंध में प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत प्रत्येक होटल में पोस्टर लगवायें।