आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे यूपी के लिए जारी हुई इस साल स्कूलों की अवकाश सूची. साल में 33 दिन अवकाश मिलेंगे. जानिए इस साल किस—किस दिन बंद रहेंगे स्कूल…
यूपी में साल 2026 के लिए बेसिक स्कूलों की अवकाश सूची जारी कर दी गई है. बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी अवकाश सूची में इस साल कुल 33 अवकाश रहेंगे. साल का पहला अवकाश 3 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन का है तो वहीं अंतिम अवकाश क्रिसमस पर 25 दिसंबर को होगा. इस कैलेंडर में महिला शिक्षिकाओं के लिए करवचौथ का अवकाश भी घोषित किया गया है. हाली पर दे दिन का अवकाश रहेगा.
