फिरोजाबाद…बाइकों की आमने—सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत. रेलवे पुल पर हुआ हादसा..
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हुई है. बाइकों की आमने—सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ है. दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. हादसा मक्खनपुर बाजार से ग्राम जेवड़ा पर हुआ. तीन युवक एक बाइक पर सवार थे जबकि सामने से बुलेट बाइक आ रही थी.
हादसे में 17 साल का बॉबी पुत्र अदिलेश निवासी बदनपुर करखा तथा बुलेट सवार उमेश पुत्र फतेह सिंह निवासी गांव डीगरी थाना सादाबार की मौत हो गई जबकि बाइक सवार सत्येंद्र पुत्र दीवान सिंह और कृष्णा पुत्र कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.