Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स DBRAU, Agra student union election 2017: Indecency with University officers by Students leaders
बिगलीक्स

DBRAU, Agra student union election 2017: Indecency with University officers by Students leaders

152

आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के छात्र संघ चुनाव के लिए बुलाई गई सभा में विवि के अधिकारियों से अभद्रता और गाली गलौज की गई, उन्हें जूते मारने के लिए नारे लगाए गए। कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित सहित विवि के अधिकारी और शिक्षकों को मंच से हटना पडा, कुछ देर बाद दोबारा सभा शुरू हुई लेकिन हंगामा हो गया। इसके बाद बीच में ही सभा समाप्त कर दी गई। हालात बेकाबू होने पर कुलसचिव केएन सिंह ने छात्र संघ चुनाव निरस्त करने की चेतावनी दी, इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
विवि के छात्र संघ चुनाव में 16 अक्टूबर को मतदान होना है, शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन चारों अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए जेपी सभागार में आम सभा आयोजित की गई थी। दोपहर दो बजे प्रत्याशी को कंधे पर लेकर समर्थक जेपी सभागार में नारेबारी करते हुए पहुंचे। यहां छात्र संगठनों में शक्ति प्रदर्शन की होड लग गई और हालत बिगडते गए, आईडी कार्ड के बिना चेक किए प्रवेश देने पर छात्रों ने हंगामा किया, कई बार एबीवीपी, एनएसयूआई, सपा छात्र सभा और निर्दलीय पैनल आमने सामने आ गए और टकराव के हालत बन गए। एबीवीपी के अभिषेक मिश्रा और सपा के नवदीप यादव ने हंगामे के बीच अपनी बात रखी लेकिन इसी बीच कुछ छात्र डायस पर चढने लगे, इसे लेकर शिक्षक और छात्र नेताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई, उन्होंने कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित को मंच के पीछे ग्रीन रूम में भेज दिया। कुछ देर बाद मामला शांत होने पर कुलपति मंच पर आए और दोनों अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को बोलने का मौका दिया गया लेकिन वे नहीं आए। इसी बीच छात्र गुट भिड गए और हंगामा हो गया, कर्इ् थानों का पुलिस फोर्स बुला लिया गया।

वीडियो के लिए क्लिक करें

ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष पद- 4 प्रत्याशी

– अभिषेक कुमार मिश्रा ( अभाविप, बीई, आइईटी)

– नवदीप यादव

(सपा छात्र सभा, एमए )

– सतीश सिकरवार (एनएसयूआइ पीजीडीएचटीएम, आइटीएचएम)

– वरुण चौधरी (निर्दलीय एमएसडब्ल्यू, आइएसएस)

उपाध्यक्ष पद- 4 प्रत्याशी

– कृतिका सोलंकी – (अभाविप एमए समाजशास्त्र, आइएसएस )

– अरुण भास्कर – (एनएसयूआइ बीई-)

– विनय प्रकाश – (सपा छात्र सभा, एमएचआरएम)

-श्याम किशोर सिंह – (निर्दलीय, एसएससी )

महासचिव पद- 4

– अभिमन्यु गौतम – (एनएसयूआइ पीजीडीसीए )

– आशीष कुमार यादव – (सपा छात्र सभा, बीई)

– चंद्रजीत यादव – (अभाविप बीकॉम वोकेशनल, दाऊदयाल वॉकेशनल संस्थान )

– नीरज कठेरिया -( निर्दलीय, बीफॉर्मा)

संयुक्त सचिव पद- 4

– कुनाल दिवाकर – (अभाविप बीकॉम वोकेशनल)

– अंशिका शर्मा – (एनएसयूआइ एमएससी गृह विज्ञान)

– दिव्यांशु सिन्हा – (एमबीए )

– विनीता – (बीपीएड, निर्दलीय )

पुस्तकालय सचिव- 3 नामांकन

– चंचल पांडे – ( निर्दलीय, एमएससी गृह विज्ञान-तृतीय सेमेस्टर)

– मो. आकिब खान – (एनएसयूआइ एमएमसी)

– सुधांशु जरारी – (अभाविप एमएसडब्ल्यू, आइएसएस )

अभियांत्रिकी संकाय- 2 प्रत्याशी

अनुभव प्रजापति (निर्दलीय बीईसीएस)

– विशाल कुमार – (अभाविप बीईएससी)

विज्ञान संकाय- 2 प्रत्याशी

– हरिगोविंद – (अभाविप एमफिल भौतिकी)

– अरुण कुमार – (निर्दलीय बीफार्मा )

कला संकाय- 3 प्रत्याशी

– प्रियंका शर्मा – (अभाविप एमफिल)

– उमाकांत – (निर्दलीय, एमएसडब्ल्यू)

– नेहा जैन – (एमएमसी)

ये निर्विरोध जीते

लाइफ साइंस संकाय- प्रमोद यादव (एमएससी बायोटेक)

प्रबंध संकाय- कंचन यादव (निर्दलीय बीकॉम वोकेशनल तृतीय सेमेस्टर)

ललितकला संकाय – रविकांत

(निर्दलीय बीएफए)

पद रहेगा खाली

गृह विज्ञान संकाय प्रतिनिधि

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!