आगरालीक्स… आगरा में जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने बिना बिल की बिक्री पर नामचीन मिठाई विक्रेताओं पर छापेमार कार्रवाई। ब्रज भोग मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई में टीम ने एक लाख रुपये की पैनल्टी जमा की है। दीपावली पर कार्रवाई जारी रहेगी।
जीएसटी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को सूचना मिली थी कि बिना बिल के मिठाई की बिक्री की जा रही है। इसके बाद सोमवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन डॉ बुदेश मणि के नेत्रत्व में 42 अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई में टीम को बिना बिल के मिठाई बेचने और कच्चे बिल मिले हैं। मोटी कटरा में टीम ने ब्रज भोग मिष्ठान भंडार के गोदाम पर भी छापा मारा। गोदाम का लाइसेंस नहीं था, यहां से आठ लाख की मिठाई मिली, टीम ने 1 लाख रुपये की पैनल्टी लगाई है।
मिठाई वालों से लें बिल
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन डॉ बुदेश मणि का मीडिया से कहना है कि कई बार मिठाई विक्रेताओं से बिल काटने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने बिल नहीं काटे। इसके बाद कार्रवाई की गई।