आगरालीक्स …Agra News: आगरा में छत पर कपड़े सुखाने गई बालिका पर बंदरों का हमला, छत से नीचे गिरी, अस्पताल में भर्ती।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के गढ़ी बाईंपुर में बड़ी संख्या में बंदर हैं। यहां के रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि शनिवार को उनके बड़े भाई की नौ साल की बेटी तान्या छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी, इसी दोरान बंदरों ने हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए आई तान्या की चाची को भी बंदरों ने घायल कर दिया। बंदर के हमले में तान्या छत से नीचे गिर गई। ( Agra News: 9 year old falls from roof in monkey attack)
अस्पताल में भर्ती, पेट में भरा खून
छत से नीचे गिरने से तान्या के सिर और पेट में चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, पेट में खून भर जाने पर डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है।