आगरालीक्स…आगरा में मौसम साफ. तापमान भी बढ़ने लगा. 16 जनवरी से स्कूल भी खुलेंगे. जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम
आगरा में 12 दिन की कड़ाके की ठंड के बाद मौसम साफ हो गया है. पिछले चार दिन से दिन में धूप निकल रही है और लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है. हालांकि रात के समय अभी भी गलनभरी सर्दी का प्रभाव बना हुआ है. इधर 29 दिसंबर से बंद स्कूल भी 16 जनवरी से खुल सकते हैं. मौसम साफ होने के कारण स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से हो सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जनवरी को घने कोहरे के आसार हैं लेकिन अमूमन आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/01/26) 22.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/01/26) 6.6
Departure from Normal(oC) -0.8