मथुरालीक्स…पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग. पल भर में बन गई आग का गोला…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में सदर तहसील के ठीक सामने पार्किंग में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई. जब तक लोगा कुछ सोचते तब तक बाइक आग का गोला बन गई और धू धू कर जिलने लगी. बड़ी बात ये है कि पार्किंग में खड़े कर्मचारी तमाशबीन बने रहे और उनके पास आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे. वहीं गाड़ी के मालिक ने साजिश का आरोप लगाया है.
घटना आज शुक्रवार दोपहर एक बजे के आसपास की है. अश्वनी कुंतल निवासी धाना जीवना अपनी पैशन प्रो बाइक से सदर तहसील में किसी काम से आया था. 11 बजे उसने पर्ची कटवाकर पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी. दो घंटे बाद एक बजे जब वो वापस लौटे तो उन्हें अपनी बाइक वहां से हटाकर बाहर खड़ी मिली और वह धू धू कर जल रही थी. युवक ने आक्रोश जताया और कहा कि वह दो घंटे पहले गाड़ी अंदर खड़ी करके गया था, उसके पास पर्ची भी है. पता नहीं किसने गाड़ी बाहर निकाली और उसमें आग लगा दी. जब तक गाड़ी को बुझाने के प्रयास होते तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी.