यूपीलीक्स..होटल के कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी. पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा. बेड के नीचे छुप गया प्रेमी. घंटों चला हंगामा
झांसी में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को होटल के कमरे से रंगे हाथ पकड़ लिया. दोनों बस स्टैंड के पास संचालित एक होटल में ठहरे हुए थे. पत्नी का पीछा करके उसका पति पुलिस को बुलाकर होटल में पहुंच गया और कमरे का दरवाजा खुलवाया. कमरे का दरवाजा खुलते ही अंदर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखा तो हंगामा हो गया. वहीं पुलिस को देख प्रेमी बेड के नीचे छुप गया. पति ने थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की है.
तीन साल पहले हुई थी शादी
पति ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले भेल निवासी युवती के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पत्नी झगड़ा करती थी. बाद में राजीनामा होने के बाद वह पत्नी के साथ सीपरी बाजार में रहने लगा लेकिन वहां भी कलह होने लगी. पिछले डेढ़ साल से वह पत्नी से अलग रह रहा था. पति ने आरोप लगाया कि उसको शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर है. कई बार पत्नी से पूछा लेकिन उसने नहीं सुनी. 11 जनवरी को उसे पता चला कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूम रही है. उसने पीछा किया तो दोनों बस स्टैंड के पास एक होटल में चले गए. इस पर उसने पुलिस को सूचना दी. पति ने दोनों को रंगेहाथ कमरे से पकड़ है. पुलिस का कहना है कि प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है. महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है.