आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई अंतर-विद्यालय आनलाइन क्विज प्रतियागिता…
बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा में Online Quiz Competition का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस Quiz Competition में बच्चों ने पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की त्वरित सोच, सामान्य ज्ञान और सीखने की रुचि देखने योग्य रही। बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन को देखकर अभिभावक भी अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित दिखाई दिए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहित गर्ग एवं निदेशिका श्रीमती गुंजन गर्ग जी ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह Online Quiz Competition पूर्णतः सफल रही।