आगरालीक्स…आगरा एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई और संविदा कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. मांग रहे थे 40 हजार की रिश्वत
आगरा की एंटी करप्शन टीम ने फिरोजााबद में 40 हजार की रिश्वत लेते हुए विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर और एक संविदा कर्मी को रंगे हाथ पकड़ा है. गिरफ्तार होने पर जेई गिरगिड़ाने लगा और जमीन पकड़ ली, जिसके बाद टीम उसे घसीटते हुए साथ ले गई. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
नौशहरा निवासी नीरज कुमार ने रिश्वत मांगे जानी की शिकायत एंटी करप्शन टीम आगरा से की थी. जांच के बाद यह शिकायत सही पाई गई. बुधवार को गांव भूड़ा बरतरा में बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया गया था. शाम अचानक करीब चार बजे अचानक विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और नौशहरा बिजली सबस्टेशन पर तैनात जेई राजेश पाल और संविदाकर्मी मुन्नेश कुमार को पकड़ लिया. जेई के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वहां अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया. गिरफ्तारी के बाद जेई न ले जाने की जिद करने लगा और जमीन पकड़ ली जिसके बाद टीम उसे घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई और बाद में साथ में ले गई.