आगरालीक्स…आगरा में गर्भाधान संस्कार और मातृत्व चेतना पर चित्रकला प्रतियोगिता में लें भाग. अपने चित्र बनाकर भेजें, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
गर्भाधान संस्कार एवं मातृत्व चेतना के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से “चन्द्रभान साबुन वाले सेवा सेवा ट्रस्ट” के तत्वावधान में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।प्रतिभागियों को “गर्भाधान संस्कार” विषय पर आधारित A3 साइज का एक मौलिक चित्र बनाकर भेजना होगा। चयनित एवं उत्कृष्ट चित्रों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनकी चित्रों को विशेष प्रदर्शनी में प्रदर्शित भी किया जाएगा। प्रथम विजेता को ₹3,100/, द्वितीय विजेता को ₹2,100 तथा तृतीय विजेता को ₹1,100 से पुरस्कृत किया जायेगा। 5 सांत्वना पुरस्कार – ₹500 (प्रत्येक) दिया जायेगा।
संयोजक कवियित्री नूतन अग्रवाल “ज्योति”,राजीव जैन व सचिन बंसल ने बताया कि यह प्रतियोगिता महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसमें स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (PostGraduation) तथा शोधार्थी (Research Scholars) भाग ले सकते है। प्रतिभागी अपना चित्र 29 जनवरी 2026 तक अपना नाम ,संस्थान का नाम तथा फोन न॔ सहित दो माध्यमों से भेज सकते हैं—
1:अपने-अपने संस्थान में, जहाँ से हमारे सहयोगी चित्र एकत्रित करेंगे
2.सीधे गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम,डी-2, प्रताप नगर, खतैना रोड, आगरा पर
(सायं 2:00 बजे से 4:00 बजे के मध्य)।
चित्रों को 1 फरवरी 2026 को प्रताप नगर स्थित गर्भ संस्कार एवं मैटरनिटी होम पर आयोजित “गर्भाधान संस्कार विषयक प्रदर्शनी” में प्रदर्शित किया जायेगा।
तथा विजेताओं को चयनित कर आगे अच्छे कार्यक्रम मेंपुरस्कृत किया जायेगा। विजेता प्रतिभागी को फोन द्वारा सूचित भी किया जाएगा। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है।