आगरालीक्स…आगरा में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने दो दिन बारिश के जताए आसार. मौसम बदला, ठंड ने फिर छुड़ाई कंपकंपी.जानें पूर्वानुमान
आगरा में मंगलवार को हुई बारिश ने मौसम को फिर से बदल दिया है. पिछले कुछ दिनों से निकल रही तेज धूप से महसूस हो रहा था कि अब सर्दी शायद ही वापस लौटे लेकिन बारिश के बाद मौसम ऐसा बदला कि ठंड ने फिर से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. मंगलवार को जहां पूरे दिन बारिश का क्रम बना रहा तो वहीं बुधवार को भी सुबह से ही घने बादलों का डेरा आसमान में लगा रहा. दिन में धूप न निकलने से ठंड बढ़ी है और तापमान में भी कमी आई है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 फरवरी को भी बारिश के आसार हैं. आने वाले सप्ताह में भी तापमान लगभग ऐसा ही बना रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/01/26) 18.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/01/26) 13.4
Departure from Normal(oC) 4.4