आगरालीक्स…क्रैश हुई चांदी, उड़ गए होश…आज एमसीएक्स पर 66 हजार रुपये गिरी चांदी. सोना भी 15 हजार रुपये हुआ सस्ता…जानिए वजह
गोल्ड और सिल्वर मार्केेट में आज यानी 30 जनवरी को सोने—चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है. प्रॉफिट बुकिंग के कारण एमसीएक्स पर चांदी एक ही दिन में 67 हजार रुपये तक गिर गई. यह एक ऐतिहासिक गिरावट बताई जा रही है. एक किलो चांदी का भाव अब 3.32 लाख रुपये पर आ गया है. हालांकि इसमें थोड़ी रिकवरी है और ये 12 प्रतिशत गिरकर 3.51 लाख पर है. वहीं एमसीएक्स पर सोने में भी 15 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली है. 10 ग्राम सोना 1.54 लाख रुपये पर आ गया है. सोना अब थोड़ा रिकवर हुआ है और ये 1.64 लाख रुपये पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं सोने और चांदी के ईटीएफ में आज 23 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है.
सर्राफा बाजार में इतना हुआ दाम
सर्राफा बाजार में चांदी 22,285 रुपये और सोना 6,865 रुपये सस्ता हुआ है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत सराफा बाजार में 3,51,163 रुपये किलो पर आ गई है तो वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,68,475 रुपये पर आ गया है.
जानिए क्यों एमसीएक्स और सराफा बाजार में दाम अलग—अलग
एमसीएक्स एक आनलाइन प्लेटफार्म है जहां सोने—चांदी की ट्रेडिंग होती है. शेयर बाजार की तरह हर सेकंड पर बोलियां लगती है, जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं.
सराफा वजह जगह है जहां आफ फिजिकल सोना—चांदी खरीदते हैं. फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने काखर्च इसमें जुड़ा होता है.
आगरा के बुलियन कारोबारियों के उड़े होश
चांदी और सोने के रेट में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से परेशान आगरा के बुलियन कारोबारियों के अचानक से चांदी और सोने के रेट में आई गिरावट से होश उड़ गए। सहालग के लिए तैयार हो रहे बाजार में खलबली मची हुई है, जिन्होंने एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को खरीदारी की थी, वे एक दिन बाद यानी 30 जनवरी को ज्वैलरी खरीदते तो सस्ती पड़ती। चांदी और सोने के रेट में गिरावट से आने वाले समय में बाजार पर असर पड़ सकता है।