आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी कार्यालय पर की गई ऐसी हरकत, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर सड़क पर लगा दिया जाम…
आगरा के थाना लोहामंडी के राजा की मंडी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्याल्य के बाहर हरकत की गई है. कुछ आसामाजिक तत्वों ने यहां मांस के टुकड़े फेंक दिए. इसकी जानकारी होते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश छा गया ओर उन्होंने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया. जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए. पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है.
राजा की मंडी क्षेत्र में एबीवीपी कार्यालय बना हुआ है. शुक्रवार शाम को कोई अज्ञात व्यक्ति कार्यालय के बाहर मांस के टुकड़े फेंक गया. इसकी जानकारी होते ही एबीवीपी के कार्यकर्ता, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. मांस की सही जांच और आरोपियों की तलाश का आश्वासन जब पुलिस ने दिया इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.