आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर में शू गोदाम में लगी भीषण आग. देखते ही देखते विकराल रूप में पहुंची…देखें वीडियो
आगरा के बल्केश्वर में भीषण आग लगी है. आग लोहिया नगर स्थित एक शू गोदाम में लगी है. यह गोदाम बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बना हुआ था जहां बड़ी मात्रा में जूते और अन्य सामान रखा हुआ है. धुआं निकलते देखा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी लेकिन पल भर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग किस कारणों से लगी इसका अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है.