आगरालीक्स…आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर AI से लैस होगी तीसरी आंख. AI लैस 200 से अधिक फेस रिकग्निशन सीसीटीवी कैमरे रखेंगे हर आने जाने वाले पर नजर…जानिए क्या होगा खास
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया ज रहा है. अब हर आने जाने वाले संदिग्ध पर AI से लैस फेस रिकग्निशन सीसीटीवी कैमरे अपनी तीसरी नजर रखेंगे. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में करीब 200 से अधिक सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं जो कि आरपीएफ कंट्रोल रूम के सर्वर में कनेक्ट होंगे. पहली बार एआई आधारित सीसीटीवी का प्रयोगआरपीएफ द्वारा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और चोरी समेत अन्य वारदातों की रोकथाम के लिए एआई लैस यह सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं. आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने बताया कि एआई लैस फेस रिकग्निशन सीसीटीवी लगाने का काम स्टेशन के प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहा है. इस काम की निगरानी रेलवे बोर्ड कर रहा है.पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 200 से अधिक एडवांस सीसीटीवी लगेंगे. इसका काम तेजी से चल रहा है जो कि जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. अपराधियों का डाटा भी उपलब्ध कराया गया है जिससे इन सीसीटीवी की जद में अगर कोई अपराधी आएगा तो तुरंत अलर्ट मिलेगा.