आगरालीक्स… आगरा में 22 साल की बीएससी की छात्रा की गला रेत का हत्या कर दी, कोठी में युवती का शव मिला है, हादसे के समय घर पर युवती और उसका भाई था, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
होम एन्क्लेव, सेवला सदर में रवि वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह कोठी की छत पर उनकी बेटी 22 साल की शिवानी वर्मा का शव मिलने से सनसनी फैल गई, शिवानी की सिर कटा शव छत पर मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड जुट गई, पुलिस फोर्स पहुंच गया।

घर पर थे बहन भाई
बताया जा रहा है कि रवि वर्मा अपनी पत्नी के साथ बाहर गए हुए थे, घर पर शिवानी और उनका छोटा भाई था। उनकी रवि वर्मा से बात भी हुई थी, सुबह छत पर शिवानी का सिर कटा शव मिलने के बाद से लोग सकते में है, किसने हत्या की और क्यों की, इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। शिवानी वर्मा की बेरहमी से हत्या की गई है, उसका सिर काटने के बाद शरीर पर भी बार किए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।