आगरालीक्स…आगरा में रात को एक बजे पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया. सोते हुए पति की कर दी हत्या. आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे से लटका दिया शव
आगरा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. पत्नी ने इसके बाद रोने का ड्रामा किया. परिजनों ने भी युवक का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन दो दिन परिजनोें को जब शक हुआ तो पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना को कबूल कर लिया. पलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.थाना एकता के लोधई गांव में सुरेशचंद्र रहते हैं. इनका बेटा लवकेश याहं पत्नी गौरी के साथ रहता था. सुरेश और लवकेश दोनों आगरा में बिजली का काम करते थे. लवकेश रात को ही गांव वापस लौट जाता था जबकि उसके पिता सुुरेश आगरा में ही रुक जाते थे.
सुबह चार बजे दी सुसाइड की सूचना
10 फरवरी को सुबह चार बजे लवकेश की पत्नी गौरी ने ससुर सुरेश को फोन किया कि लवकेश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है. सूचना पर वो तुरंत गांव पहुंचे तो बेटे का शव कमरे में लगे पंखे के फंदे से लटका हुआ था. पत्नी गौरी ने भी शव से लिपट लिपट कर रोने का नाटक किया. सभी ने उस समय इसे सुसाइड मान लिया और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया.
परिजनों ने बताया कि लवकेश के पैर जमीन से टच हो रहे थे. परिजनों को शक हुआ तो उनहोंने 12 फरवरी को सुबह पत्नी गौरी से सख्ती से पूछताछ की. वो सवालों के जवाब नहीं दे पाई और रोने लगी. आखिर में उसने सच्चाई कबूल कर ली. गौरी का पड़ोस में रहने वाले लवकेश के चाचा के बेटे सुंदर तोमर से प्रेम संबंध हैं. लवकेश को भी इनके प्रेम संबंध पर शक हो गया था और इसका वह विरोध करता था.
इस तरह रची हत्या की साजिश
पत्नी गौरी ने सुंदर के साथ मिलकर लवकेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 9 फरवरी की रात को जब लवकेश घर आया और सो गया तो रात को एक बजे प्रेमी सुंदर को फोन कर बुलाया. इसके बाद तकिए से लवकेश का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर ली. हत्या के बाद दोनों ने हत्या को सुसाइड दिखाने की साजिश रची और कमरे में लगे फंदे से शव को लटकाया. प्रेमी सुंदर इसके बाद अपने घर वापस चला गया. सुबह 4 बजे पत्नी ने सुसाइड का शोर मचाया. पलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी गौरी और प्रेमी सुंदर केे खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है.