आगरालीक्स…आगरा में नाइट शिफ्ट कर रहे दरोगा के घर में घुसा चोर. 40 लाख के आभूषण और कैश ले गया…सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश
आगरा में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना छत्ता की डिविजन चौकी के इंचार्ज दरोगा रॉबिन सिंह के घर घुसकर चोर 40 लाख रुपये के सोने—चांदी के आभूषण और कीमती माल चोरी कर ले गया है. सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोर दिखाई दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैथाना ट्रांस यमुना फेस 2 के डी ब्लॉक में बरहन के रहने वाले राजेश त्यागी का मकान है.मकान में उनका बेटा सूरज परिवार के साथ रहता है. इसकी दूसरी मंजिल पर दरोगा रॉबिन सिंह किराए पर रहते हैं, जो कि इस समय थाना छत्ता की डिविजन चौकी के इंचार्ज हैं. 10 महीने पहले ही इनकी शादी हुई है और एक माह पहले पत्नी काजल ने बेटे को जन्म दिया है. पत्नी इस समय मायके में थी और दरोगा रॉबिन सिंह यहां पर थे.
नाइट ड्यूटी पर थे दरोगा
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दरोगा रॉबिन सिंह ड्यूटी पर गए थे. इसके बाद उनकी नाइट शिफ्ट भी लग गई. घर में ताला लगा हुआ था. इसकी एक चाबी रॉबिन सिंह और दूसरी चाबी मकान मालिक के बेटे सूरज के पास रहती है.
रात को एक नकाबपोश चोर इनके घर में घुसा. उसने मुख्य गेट का ताला सरिया से तोड़ा और इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया. सूरज को नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वो गहरी नींद में सोता रहा. सुबह जब उसने उठकर देखा तो दरोगा के कमरे के ताले टूटे हुए थे. उन्होंने सुबह सात बजे रॉबिन को इसकी जानकारी दी.
40 लाख की चोरी
चोर यहां से अलमारी में रखे 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, दो किलो से अधिक चांदी के जेवर चोरी कर ले गया. इसके साथ रखे 20 हजार कैश भी साथी ले गया. पीड़ित के अनुसार करीब 40 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर का पता लगा रही है.