आगरालीक्स…आगरा के एयरफोर्स स्टेशन पर मिला ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा गुब्बारा. मचा हड़कंप, एजेंसियां अलर्ट…जांच में जुटी पुलिस
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया. हरे और सफेद रंग के इस गुब्बारे पर 'पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस' लिखा हुआ मिला. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं तो वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद गुब्बारे को थाना शाहगंज पुलिस को सौंप दिया गया है. एयरफोर्स की ओर से थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह संदिग्ध गुब्बारा यहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस कर रही है. गुब्बारे का रंग आधा सफेद और आधार हरा है. इस पर एसजीए भी लिखा हुआ है और उर्दू भाषा में भी गुब्बारे पर लिखा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.