आगरालीक्स.. आगरा में नगर निगम चुनाव से पहले 50 लाख की अंग्रेजी शराब पकडी गई है, इसे एक ट्रक में इलेक्ट्रोनिक आइटम के बीच में रखकर यमुना एक्सप्रेस वे से ले जाया जा रहा था। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने ट्रक को रोका तो ड्राइवर और क्लीनर भाग खडे हुए।
27 अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ट्रकों की जांच कर रही थी, इसी तरह एक ट्रक को टीम ने रोक लिया। टीम को बताया गया कि ट्रक में इलेक्ट्रोनिक आइटम हैं और इनकी कीमत 75 लाख है। टीम चैकिंग करने लगी तो ड्राइवर और क्लीनिक ट्रक छोड कर भाग गए।
दो दिन बाद ट्रक का तिरपाल खोला तो उडे होश
दो दिन तक ड्रक माहिल और ड्राइवर के न आने पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने भौतिक सत्यापन कराया तो होश उड गए, ट्रक में 900 से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटी थी, इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन डॉ बुद्धेश मणि ने बताया कि शराब की पेटी आबकारी विभाग का सौंप दी है, आशंका है कि शराब निकाय चुनावों के मद्देनजर लाई जा रही थी। ये कार्रवाई सचल दल तृतीय और छष्ठम ने की।