आगरालीक्स…दुखद, आगरा में शादी से पहले होने वाले दूल्हा सहित दो की मौत. 17 को था लग्न महोत्सव…
आगरा में दर्दनाक और दुखभरा हादसा हुआ है. आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर बाह के नरहौलीऔर जरार के बीच रविवार शाम को एक एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई. मरने वालों में 21 साल का जितेंद्र भी शामिल है जिसकी शादी होने वाली थी और 17 फरवरी को उसका लग्न महोत्सव था. उसके साथ उसका साथी 16 साल के सचिन की भी मौत हुई है.बाह थाना क्षेत्र के आम का पुरा में शेर सिंह रहते हैं. इनके बेटे जितेंद्र की शादी धौल्पुर के महाराजपुर गांव की रहने वाली युवती से तय हुई है. 17 फरवरी को लग्नोत्सव था. रविवार शम को जितेंद्र अपने रिश्तेदार 16 साल के सचिन पुत्र हरगोविंद के साथ बाइक से जरार आ रहा था. नरहौली और जरार के बीच ढाबे के बाद एक तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को रौंद दिया. टक्कर लगने के बाद दोनों युवक बाइक से उछलकर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी में भर्ती कराया. गंभीर हालत में इन दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया. एसएन पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई. युवक की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.