आगरालीक्स…आगरा के अनुज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव…
सिकंदरा स्थित अनुज पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के डॉ यूएन शुक्ला, निदेशक होटल एंड टूरिज्म विभाग के एवम् क्षेत्रिय पार्षद गौरा देवी सिकरवार द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक द्वारा तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम सरस्वती वंदना पर नृत्य कर छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई.इसके बाद विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों की। ऑपरेशन सिन्दूर, पर्यावरण आदि पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति देखकर उपस्थित सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय में वर्ष भर हुई विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित हुए छात्र छात्राओं को उनके प्रदर्शन के अनुसार पुरस्कृत/सम्मानित प्रमाणपत्र एवम् मेडल देकर किया गया जिनमें मुख्य रूप से खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां रहीं। विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को कक्षावार मेडल एवम् प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भुवनेश चन्द्र मिश्र पूर्व उपमहाप्रबंधक बी एस एन एल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी एस एन एल के पूर्व महाप्रबंधक पी शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि डॉ यूएन शुक्ला ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवम् अन्य गतिविधियों का भी बहुत अधिक महत्व होता है और इसमें विद्यालय एवम् शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आधारित था विद्यालय के छोटे छोटे छात्र छात्राओं द्वारा जल संरक्षण एवम् पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन प्रबंधतंत्र एवं विद्यालय स्टाफ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवम् प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के देवेश वाजपेई जी, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित जी, अखिलेश मिश्रा जी, मनोज मिश्रा, संजय पाण्डेय, सुदेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिमा कुशवाह एवं वीरेंद्र सिंह सिसोदिया एवम् राजीव उपाध्याय द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं के कार्यक्रम की तैयारी (विद्यालय टीचिंग स्टाफ) महिमा कुशवाह, सुमन पाल,पवन कुमार, सुनील कुमार, विपिन सहगल, खुशी, याशिका,भावना,रूबी यादव, हेमा शर्मा, पूजा जादौन, नंदिनी श्रीवास्तव एवम् मनीषा प्रजापति द्वारा कराई गई। कार्यक्रम की व्यवस्था प्रधानाचार्य संजय शर्मा, राजीव उपाध्याय, संजय बघेल के साथ पूनम शर्मा, हेमलता शर्मा द्वारा की गई।