मथुरालीक्स…रमणरेती में खेली गई फूलों की होली. संत महंत भी होली की मस्ती में डूबे नजर आए
ब्रज में होली का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है. मंदिरों में होली का उल्लासा छाने लगा है. आज शनिवार को कान्हा की बाल लीलाओं की स्थली महावन के रमणरेती आश्रम मे में फूलों की होली खेली गई. होली के आनंद में श्रद्धालुओं के साथ—साथ संत और महंत भी रंगे नजर आए. महंत गुरुशरणानंद ने होली का शुभारंभ किया. राधा और कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली गई इसके बाद टेसू के रंगों का उत्सव शुरू हुआ. संतों ने एक दूसरे पर रंग बरसाए तो श्रद्धालु भी उस रंग में भीगे. दोपहर 12 बजे से शुरू हुई होली शाम तीन बजे तक चली.24 फरवरी से रंगोत्सव
ब्रज में रंगोत्सव की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है. बरसाना में 24 फरवरी को लड्डू होली खेली जाएगी और इसके बाद 25 फरवरी को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली जाएगी. इसके बाद यह रंगोत्सव हर दिन मनाया जाएगा.