आगरालीक्स…आगरा में 10वीं के छात्र की आपस में हुई लड़ाई के मामले में दो दरोगा सस्पेंड. अब पुलिस ने जारी किया वीडियो..जानें पूरा मामला
आगरा के मिढ़ाकुर क्षेत्र के गांव में 10वीं के छात्र का गांव के ही नाबालिग किशोर से 18 फरवरी को विवाद हो गया था, दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की, चौकी से दरोगा ने कॉल कर दोनों पक्षों को बुला लिया. 10वीं के छात्र का बोर्ड का पेपर था, वह पेपर देने के बाद दोपहर 12.30 बजे घर पहुंचा, चौकी पर दोनों पक्षों को बुला लिया. आरोप है कि छात्र को चौकी पर रोक लिया, उसके परिजनों को घर भेज दिया. इस मामले में छात्र के परिजनों के गंभीर आरोप के बाद दो दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया. पुलिस ने पूरे मामले का जारी किया वीडियोपुलिस ने अब इस पूरे मामले का एक वीडियो जारी किया है. वीडियो के साथ ही पुलिस ने जानकारी दी कि थाना किरावली में 02 बच्चों (किशोरों) के बीच 18 फरवरी को मारपीट का मामला था, जिसमें 20 फरवरी को दोनों पक्षों के लोग चौकी पर आए थे तथा उनके बीच में आपस में समझौता हो गया था. न्याय के नैसर्गिक सिद्धान्त के अनुसार किशोर को चौकी पर नहीं बैठाना था, इस पर दोनों उप निरीक्षक को सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा की जांच के उपरांत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है तथा प्रकरण की विस्तृत जांच सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा द्वारा की जा रही है. इस सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी व सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा द्वारा 21 फरवरी की शाम को मौके का निरीक्षण किया गया. बच्चे का मेडिकल/एक्स-रे कराया गया था, चिकित्सक द्वारा दी गई रिपोर्ट व एक्स-रे के अनुसार बच्चे के हाथ में किसी भी प्रकार का फ्रैक्चर नहीं है.