आगरालीक्स… आगरा में होने जा रही सेना भर्ती नगर निगम चुनाव के चलते स्थगित की जा सकती है, आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 21 से 30 नवंबर तक होनी है, इसे दो दिन बढाया जा सकता है, इस तरह 23 या 24 नवंबर से सेना भर्ती हो सकती है। इसका फैसला पांच नवंबर को आॅनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद लिया जाएगा।
गुरुवार को अपर जिलाधिकारी नगर श्री के0पी0 सिंह तथा सेना के आये अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि नगर निकाय चुनाव 22 नवम्बर 2017 को होने के कारण भर्ती रैली में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराना सम्भव नहीं हो सकेगा। इसके कारण सेना से अनुरोध किया गया है कि वे भर्ती रैली के लिए निर्वाचन के पश्चात् तिथि निश्चित कराये, ताकि भर्ती रैली को पर्याप्त पुलिस बल व अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करा कर आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व फिरोजाबाद के युवाओं की भर्ती सकुशल सम्पन्न करायी जा सकें। प्रेसमीट में उपस्थित सेनाधिकारी ने बताया है कि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आधारकार्ड अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि 23 या 24 नवम्बर 2017 से रैली शुरु हो सकती है। भर्ती में शामिल होने के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे युवाओं को कोई समस्या आती है तो वे 4 व 5 नवम्बर को ए0आर0ओ0 कार्यालय में आकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है।