आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गल् र्स डिग्री कॉलेज से बाहर निकली छात्रा को युवक ने रोक लिया, छात्रा के सामने युवक ने जहर खा लिया। ( Agra News: 22 year old man try to convenience BA Girl student for marriage, Admit )
आगरा के बीडी जैन महाविद्यालय में नगला कली का रहने वाला 22 साल का युवक पहुंचा। वह कॉलेज के बाहर ही खड़ा हो गया। दोपहर 2.30 बजे कॉलेज से बीए की छात्रा बाहर आई, युवक ने बीए की छात्रा को रोक लिया, दोनों के बीच कुछ बात हुई, इसके बाद युवक ने जहर खा लिया। इसे देख छात्रा ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस भी आ गई। युवक को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
छात्रा से युवक कहने लगा शादी नहीं हुई तो मर जाउंगा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा से युवक प्यार करता है, उसने छात्रा से कहा कि शादी नहीं हुई तो वह मर जाएगा, इस पर छात्रा ने कहा कि वह अपने माता पिता के खिलाफ जाकर शादी नहीं करेगी। इसी बात पर युवक ने जहर खा लिया, युवक चाहता था कि छात्रा भी उसके साथ जहर खा ले। छात्रा ने सूझबूझ से काम लिया और शोर मचा दिया। पुलिस के मौके पर आने तक वह रही और पुलिस को भी पूरी जानकारी दे दी।