आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में होली पर सड़क पर डीजे बताया तो हवालात में जाना पड़ेगा, होली के लिए जारी की गईं गाइड़लाइन।
होली पर सड़क हादसे और आपस में होने वाली झगड़ों की रोकथाम के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार होली पर सड़क पर डीजे बजाते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी, हवालात में बंद कर सकती है। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं। 2024 में होली पर दो दिन में सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई थी। ( Agra News: Guideline for Holi Celebration in Agra)

ये है गाइड लाइन
दोपहिया वाहनों पर दो लोगों से ज्यादा नहीं चलें, हेलमेट का प्रयोग करें
होली खेल रहे लोग वाहनों पर निकल रहे लोगों से अभद्रता ना करें, छतों से गुब्बारे नहीं मारें, इससे भी हादसे हो सकते हैं।
जबरन किसी को रंग नहीं लगाएं
अत्यधिक शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं
डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से ना उलझें
हर्बल रंगों और गुलाल से होली खेलें
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क पर डीजे ना बजाएं