आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हाईवे किनारे ढाबा में घुसा ट्रक, हादसे के बाद मची चीखपुकार।
आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता क्षेत्र में मां दुर्गे फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा है। गुरुवार देर रात तेज स्पीड ट्रक अनियंत्रित होने के बाद ढाबे में जा घुसा, हादसा देर रात में होने के कारण ढाबे में कोई नहीं था।
टला बड़ा हादसा
गुरुवार देर रात ट्रक ढाबे के अंदर जा घुसा, ट्रक का आगे का हिस्सा ढाबे से टकराया, इसके बाद ट्रक बंद हो गया। रात का समय होने के कारण ढाबे में कोई नहीं था, बड़ा हादसा होने से बच गया।