Thursday , 28 May 2026
Home हाथरस Hathras News: Three days after the wedding, the bride eloped with her lover…#hathras
हाथरस

Hathras News: Three days after the wedding, the bride eloped with her lover…#hathras

426

हाथरसलीक्स…21 फरवरी को शादी और 25 फरवरी को नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र. घर से 15 लाख के जेवर और दूल्हे के पर्स से कैश भी ले गई. दूल्हा बोला—सुहागरात पर नहीं आने दिया पास…

आगरा से सटे हाथरस जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है. 21 फरवरी को शादी और 25 फरवरी को नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई. जाने से पहले उसने दूल्हा सहित ससुरालियों को खाना खिलाया जिससे वो गहरी नींद में सो गए और घर में रखे 15 लाख के जेवर और दूल्हे के पर्स से कैश भी ले गई है. पीड़ित दूल्हे ने इसकी शिकायत पुलिस में की है. पुलिस का कहना है कि गायब दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला
हाथरस के नगला नाई में सुनील पुत्र हेतराम रहता है. सुनील शटरिंग का काम करता है. उसकी शादी 21 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव परसाना में रहने वाले धर्मेंद्र की 20 साल की बेटी मोनिका के साथ हुई थी. शादी धूमधाम से हुई और 22 फरवरी को विदा होकर दुल्हन अपने ससुराल पहुंची. सुनील ने बताया कि शादी के दौरान मोनिका खुश लग रही थी, लेकिन जब सुहागरात को वह मोनिका के पास गया तो उसने उसे पास नहीं आने दिया और कहा कि मैं किसी और से प्यार करती हूं. यह सुनकर वह दंग रह गया. समझाने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया और दूर रहने की धमकी देने लगी.

दो दिन रही शांत
अगले दिन दूल्हा पक्ष ने इसकी जानकारी मोनिका के घरवालों को दी तो वो यहां आए और उन्होंने मोनिका को समझाया. इसके बाद मोनिका शांत हो गई और दो दिन तक सभी के साथ मिलकर रही. 25 फरवरी की शाम को मोनिका ने परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया और सभी को खिलाया. दूल्हा सुनील ने बताया कि मोनिका ने उसको अपने हाथों से खाना​ खिलाया लेकिन खाना खाने के बाद सभी लोग गहरी नींद में सो गए.

गायब थी दुल्हन, अलमारी खुली थी
सुनील ने बताया कि अगले दिन जब सुबह वह उठे तो मोनिका घर में नहीं थी.देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे जेवर भी गायब थे. उसकी चूड़ियां श्रृंगार दान पर रखी थी. पूरे घर में तलाश लेकिन मोनिका का पता नहीं चला. मेन दरवाजा भी खुला हुआ था जिसके बाद उसके भाग जाने का शक हुआ. सुनील ने इसकी जानकारी मोनिका के घरवालों को दी तो पता चला कि मोनिका का गांव के ही एक रिश्ते के चाचा के साथ अफेयर है. मोनिका शादी के लिए राजी नहीं थी. दो दिन तक मोनिका को तलाश किया गया लेकिन नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिल गई है. जांच में पता चला है कि लड़की की शादी उसकी मर्जी से नहीं कराई गई है. उसका पता लग गया है. उसने खुद थाने आने की बात कही है. जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हाथरस

Hathras News: A 9th-grade student died after coming in contact with 11,000 volt high-tension wire…#hathras

आगरालीक्स…शॉकिंग, हाथरस में 9वीं का छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन...

हाथरस

Agra Live News: Dismissed Constable Arrested for Burning Beggar Alive to Falsely Declare Himself Dead…#agranews

हाथरसलीक्स…सनसनीखेज, बर्खास्त सिपाही ने खुद को मृत घोषित करने के लिए एक...

हाथरस

Woman Shoots Dance Video on Railway Tracks for Social Media Reel; Police Arrest Her…#hathrasnews

हाथरस…रील बनाने का शौक, रेलवे ट्रैक पर महिला ने सोशल मीडिया रील...

हाथरस

Sad News: 10th-grade girl student’s chunari gets stuck in bike wheel, died…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…दर्दनाक, स्कूल से बाइक पर लौट रही 10वीं की छात्रा की चुनरी...

error: Content is protected !!