Tuesday , 21 July 2026
Home टूरिज़्म Agra News: The Taj Mahotsav is extended for two more days, Craftsmen and artists were honored…#agranews
टूरिज़्म

Agra News: The Taj Mahotsav is extended for two more days, Craftsmen and artists were honored…#agranews

267

आगरालीक्स…दो दिन और बढ़ा ताज महोत्सव, शहरवासी कर सकेंगे खरीदारी. शिल्पियों और कलाकारों का हुआ सम्मान. आगरा—मथुरा—वृंदावन सहित ब्रज में बनाया जाएगा पर्यटन सर्किट…

18 फरवरी से शुरू हुए ताज महोत्सव का यूं तो आज औपचारिक रूप से समापन कर दिया गया है लेकिन शिल्पियों और खरीदारों को ध्यान में रखते हुए इसे दो दिन के लिए और बढ़ाया गया है. अब ताज महोत्सव एक मार्च तक चलेगा. शहरवासी यहां जाकर खरीदारी कर सकते हैं. शुक्रवार को प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने औपचारिक समापन के साथ ही मंच से शिल्पग्राम में लगे शिल्प मेला को दो दिन और बढ़ाये जाने की घोषणा की गयी. उन्होंने कहा कि इस बार ताज महोत्सव का नये किर्तिमान महोत्सव का कार्यक्रम करायें हैं., उन्होंने कहा कि आगरा बृज का महत्वपूर्ण भाग है, यहां भगवान श्रीकृष्ण व उनके भक्त सूरदास की लीलायें हुई हैं, आगरा ही नहीं बल्कि आस-पास के जनपदों के लाखों लोगों ने आकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, संस्कृति पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी के बाद यहां केन्द्र व राज्य सरकार की 800 करोड़ की योजनाओं को क्रियान्वित किया गया, जिनमें शिवाजी म्यूजियम, कोठी मीना बाजार अधिग्रहण, भगवान भोले नाथ की नगरी व अटल जी का जन्म स्थान बटेश्वर, सौरीपुर, कैलाश मन्दिर आदि सभी धार्मिक व अध्यात्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है.

प्रदेश में बनेंगे 12 पर्यटन सर्किट, ब्रज भी होगा शामिल
उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार प्रदेश में 12 पर्यटन सर्किट विकसित करने जा रही है, जिनमें एक सर्किट मथुरा वृंदावन, गोकुल, आगरा, बटेश्वर, शौरीपुर, कैलाश मंदिर फिरोजाबाद में ईको टूरिज्म का रपड़ी, ग्लास म्यूजियम, मैनपुरी का स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम, फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी मंदिर को जोड़कर विकसित किया जाएगा. पर्यटन विभाग 03 से 05 दिन का टूरिज्म पैकेज देकर पर्यटकों की यात्रा शुरू करने जा रहा है जिससे आगरा को होटल इंडस्ट्री, दुकानदारों आम जन को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि एक टूरिस्ट 06 लोगों को रोजगार देकर जाता है. यूपी के राजस्व में पर्यटन का सबसे बड़ा हिस्सा हो इस प्रकार की योजनाओं को पर्यटन की दृष्टि से बनाया जा रहा है. भारत में पर्यटकों की संख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है.

जनपद प्रभारी ने जिलाधिकारी व जिला प्रशासन की पूरी टीम, पर्यटन व पुलिस प्रशासन तथा आगरावासियों को ताज महोत्सव के सफल, शुभ व निर्विघ्न सम्पन्न होने पर हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में लाल चंदन की लकड़ी पर कलाकृति उकेरने वाले दक्षिण भारत के कलाकर श्री बालकृष्णन को भी सम्मानित किया गया. पदमश्री अवार्डी लाजवंती को रू0 12 लाख की आय अर्जित करने पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में आगरा किला ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम, रंग-ए-आगरा किताब का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राकेश चौहान अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, ब्लाक प्रमुख एत्मादपुर जगबीर सिंह तोमर, दिगम्बर धाकरे, डॉक्टर रीना सिंह अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिरसागंज, दीपक ढल, पार्षद, सहदेव शर्मा, तपेश जैन, सुनील अग्रवाल, आनन्द सिंह सहित गणमान्यजन मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टूरिज़्म

These 10 destinations are the most popular among couples during summer vacations…#summervacation

आगरालीक्स…समर वेकेशन में कपल्स को सबसे अधिक पसंद आते हैं ये डेस्टिनेशन....

टूरिज़्म

Agra Live News: Bateshwar Dham in Agra will be transformed with a project worth Rs 71.50 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 71.50 करोड़ की परियोजना से बदलेगा बटेश्वर धाम. ‘ध्यान पथ’...

टूरिज़्म

These 5 places are sure to offer you snow during the summer heat of May and June…#agranews

आगरालीक्स…मई—जून की गर्मी में बर्फीले नजारे देखने हैं तो समर वेकेशन में...

टूरिज़्म

Summer Vacations… Destinations in Uttarakhand and Himachal Are Becoming the Top Choice for the People of Agra

आगरालीक्स…समर वैकेशन कहां मनाएं….आगरा के लोगों की पहली पसंद बन रहे उत्तराखंड...

error: Content is protected !!