आगरालीक्स…आगरा में गर्मी के तेवर शुरू. 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिन का तापमान. रात का तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक…मार्च में ही मई जैसी गर्मी होगी महसूस
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार भी मार्च के महीने में ही लोगों को मई जैसी गर्मी महसूस होगी. होली के बाद आज गुरुवार को गर्मी का प्रभाव देखने को मिला.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम यानी दिन का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.मौसम विभाग के अनुसार तापमान मार्च में ही 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंंचने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 05/03/26) 35.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/03/26) 18.2
Departure from Normal(oC) 3.3