Friday , 1 May 2026
Home आगरा Agra News: An international potato research center is being built in Singana, Agra. e-tender for ₹33.57 crore has been issued…#agranews
आगरा

Agra News: An international potato research center is being built in Singana, Agra. e-tender for ₹33.57 crore has been issued…#agranews

295

आगरालीक्स…आगरा के सींगना में बन रहा अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र. ₹33.57 करोड़ का ई-टेंडर जारी. जानें कब तक तैयार होगा

किसानों के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात के रूप में आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारत सरकार के उपक्रम एनबीसीसी (NBCC – India) लिमिटेड ने इस परियोजना के लिए ₹33.57 करोड़ का ई-टेंडर जारी कर दिया है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि सींगना आगरा में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का निर्माण कार्य अब जल्द शुरू होने जा रहा है। सारी बाधाएं दूर कर दी गई हैं। सांसद चाहर बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 माह के भीतर यह केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। जारी टेंडर के अनुसार इस परियोजना के अंतर्गत मुख्य प्रयोगशाला भवन (G+1), फार्म मैनेजमेंट एवं कार्यालय भवन (ग्राउंड फ्लोर) तथा परिसर में विभिन्न बाहरी विकास कार्य किए जाएंगे। निर्माण में सिविल कार्यों के साथ-साथ दरवाजे-खिड़कियां, फ्लोरिंग, सीलिंग, फिनिशिंग, HVAC सिस्टम, प्लंबिंग, फायर फाइटिंग, CCTV, LAN/IP EPABX, विद्युत कार्य, फायर डिटेक्शन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल होंगी।

एनबीसीसी के अनुसार परियोजना की अनुमानित लागत ₹33,57,53,427 निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया दो चरणों (तकनीकी एवं वित्तीय बोली) में होगी। पात्र ठेकेदार 27 मार्च 2026 सुबह 11:00 बजे तक ऑनलाइन टेंडर जमा कर सकते हैं। तकनीकी बोली उसी दिन सुबह 11:30 बजे खोली जाएगी, जबकि वित्तीय बोली की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। टेंडर के लिए ₹33.57 लाख की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) निर्धारित की गई है। इस परियोजना से आलू उत्पादन, अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीकों के विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के किसानों को नई तकनीकों और उन्नत किस्मों की जानकारी का लाभ मिलेगा।

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि अब तक इस परियोजना में जो भी बाधाएं थीं, उन्हें दूर कर दिया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के बनने से भारत के आलू किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा और उनकी आय बढ़ेगी। विशेष रूप से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस सहित आसपास के जिलों के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा आलू किसानों जीवन ही बदल जाएगा सांसद चाहर ने कहा कि भविष्य में आगरा का किसान उन्नत आलू के बीज उत्पादन कर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भेज सकेगा, जिससे क्षेत्र की कृषि और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सांसद चाहर ने बताया कि यह एशिया का एक मात्र अनुसंधान केंद्र है जो भारत में अपने यहाँ सींगना आगरा में बन रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

error: Content is protected !!