आगरालीक्स…इतिहास रचा…विश्व विजेता बनी टीम इंडिया. लगातार दूसरी बार जीता टी 20 विश्व कप. आगरा सहित पूरे देश में आतिशबाजी
शानदार, जानदार…टीम इंडिया ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहराया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने का खिताब अपने नाम हासिल किया है. हालांकि ये भारत का तीसरा टी 20 वर्ल्ड कप है. 2007, 2024 और अब 2026 में ट्रॉफी अपने नाम की है. टीम इंडिया के विश्व चैम्पियन बनने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. सड़कों पर निकलकर लोगों ने इस जीत को सेलिब्रेट किया है. आगरा में भी जमकर आतिशबाजी हुई है. मिठाई बांटी गई है.टीम इंडिया ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी दी. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. अभिषेक शर्मा और संजू ने पावर प्ले के 6 ओवर में ही टीम का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया. अभिषेक शर्मा 21 गेंदों मं 52 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर 105 रन की साझेदारी की और 15 ओवर में ही स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. नीशाम ने 16वें ओवर में टीम इंडिया को झटका दिया और एक रन देकर तीन खिलाड़ी आउट किए. पहले संजू सैमसन, फिर ईशान किशन और फिर कप्तान सूर्य कुमार यादव को आउट किया. संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 89 रन की पारी खेली. वहीं ईशान किशन 25 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए.उन्होंने भी 4 चौके और 4 छक्के जड़े.सूर्य कुमार यादव 0 रन पर आउट हुए. इसके बावजूद भारतीय टीम ने 255 रन बनाए जिसमें शिवम दुबे के 8 गेंदों में 26 रन की आकर्षक पारी रही.
न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
256 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए कोई खास शुरुआत नहीं रही. अक्षर पटेल ने 9 के स्कोर पर फिन एलन और जसप्रीत बुमराह ने 1 रन पर ही रचिन रविंद्र को चलता कर दिया. अगले ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को 5 रन पर चलता कर दिया. टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 रन की आकर्षक पारी खेली. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन को बोल्ड कर दिया. न्यूजीलैंड ने 72 रन पर ही पांच विकेट गिरा दिए. Santner ने पारी संभालनेबकी कोशिश की लेकिन अक्षर ने एक और बुमराह ने इसके बाद तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया...अभिषेक शर्मा ने आखिरी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को 159 रन पर आउट कर दिया।