अलीगढ़लीक्स…हाईस्कूल का एग्जाम देने जा रहे छात्र को डंपर ने रौंदा. मौके पर ही हुई मौत. दो साथी छात्र घायल
अलीगढ़ में मंगलवार सुबह दर्दनाक एक्सीडेंट में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत हो गई. उसकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथी दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया.घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे खैर बाईपास स्थित कलावती पैलेस के पास की है. रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने बाइक से परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को टक्कर मार दी. हादसे में रामनगर में रहने वाला छात्र सनी की मौत हो गई तो वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के विरोध में परिजनों व लोगों ने जमकर हंगामा किया और जाम लगाकर डम्पर में आग लगाने की कोशिश की.
सूचना पर पुलिस भी मोके पर पहुंच गई. उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत किया और जाम को खुलवाया.