आगरालीक्स…आगरा की गर्मी यूपी में सबसे ज्यादा. चलने लगे एसी और पंखे. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा की गर्मी इस समय पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है. गर्मी दिन पर दिन जोर पकड़ना शुरू हो गई है. महानगर में मंगलवार को को भी मौसम ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया. सुबह से ही सूरज की किरणों ने गर्माहट के संकेत दे दिए. गर्मी को देखते हुए मार्च में ही लोगों ने पंखे और एसी शुरू कर दिए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढेगा. महानगर में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही. तेज धूप का आलम यह था कि सुबह 10 बजे ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. तेज धूप के कारण चलने वाली हवा में भी गर्माहट थी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/03/26) 37.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/03/26) 19.4
Departure from Normal(oC) 5.4