आगरालीक्स…आगरा से कैलादेवी के लिए चलेंगी 140 बसें. यूपी और राजस्थान रोडवेज बसों के बीच हुई मीटिंग. जानिए कितना होगा किराया और कब तक चलेगा मेला
श्री कैला देवी महापर्व 2026 कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है. आगरा और आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में यात्री कैलादेवी दर्शन के लिए जाते हैं. राजस्थान के करौली जिले में विराजीं मां कैला देवी के दर्शन के लिए चैत्र नवरात्र में जोर का मेला लगता है. इस बार यह मेला 14 मार्च से शुरू हो रहा है जो कि 3 अप्रैल 2026 तक चलेगा. मेलें में यात्रियों को बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को यूपी रोडवेज और राजस्थान रोडवेज के अधिकारियों के बीच बैठक हुई.यह बैठक आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर हुई जिसमें राजस्थान परिवहन निगम के मेला अधिकारी जगजीत मुख्य प्रबंधक धौलपुर मो.नंं 9549653211, श्री राकेश सैनी मुख्य प्रबंधक लोहागढ़ 9549653193 एवं अन्य,चार अधिकारियों के साथ उपस्थित हुए. आगरा क्षेत्र की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल एवं सेवा प्रबंधक/प्रधान प्रबंधक प्राविधिक तुलाराम वर्मा, सक्षेप्र वित्त रविकांत मल्ल, सक्षेप्र ईदगाह हैमंत तिवारी, सक्षेप्र ताज राजेश यादव, स्टेशन प्रभारी बिजली घर बस स्टेशन सत्यनारायण शर्मा बैठक में शामिल रहे.
बैठक में निम्न निर्णय लिए गए।1.श्री कैला देवी मेला पर्व की संपूर्ण अवधि दिनांक 14 3.2025 से 03. 4. 2026 तक रहेगी जिसमें मुख्य पर्व अवधि दिनांक 20.3.2025 से दिनांक 29.3.2025 तक रहेगी। 2.राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश दोनों राज्य कुल 140 बसें आगरा से कैला देवी के मध्य संचालित करेंगे ।
3.आगरा से कैला देवी के मध्य दोनों राज्यों का समान किराया 270 रुपए रहेगा ।
4 .उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से श्री हेमंत तिवारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मो.8726005031 मेला अधिकारी आगरा क्षेत्र रहेंगे राजस्थान परिवहन निगम की ओर से मुख्य मेला अधिकारी श्री रवि कुमार मेहरा जी मोबाइल नंबर 7976625798 रहेंगे।
- आगरा कैला देवी के मध्य ऊंचा नगला एवं गंगा पुर सिटी मोड पर चेक पोस्टें बनाई जाएगी जहां पर दोनों राज्यों की गाड़ियों को चेक किया जाएगा।