आगरालीक्स…आगरा से कैलादेवी के लिए रवाना होने लगे पदयात्री. 200 से अधिक किमी पैदल चलकर करेंगे माता के दर्शन
कैलादेवी के लिए पदयात्रियों की शुरुआत हो चुकी है. चैत्र मास के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का प्रतीक कैलादेवी धाम के लिए पैदल यात्राओं का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को फतेहाबाद के मां कात्यायनी देवी मंदिर से 25 श्रद्धालुओं का पहला दस्ता “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” और “जय माता दी” के जयकारों के साथ राजस्थान के करौली जिले स्थित कैलादेवी धाम के लिए पैदल रवाना हुआ. 208 किमी लंबी पदयात्रा करते हुए श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे.आगरा से हजारों लोग देते हैं पदयात्रा
आगरा और आसपास के जिलों से हजारों लोग पैदल परिक्रमा करते हुए माता के दर्शन के लिए कैलादेवी जाते हैं.जैसे—जैसे नवरात्रों का समय नजदीक आता जाएगा, पदयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी. आगरा से फतेहपुर सीकरी रोड पदयात्रियों और माता के जयकारों से गूंजता रहता है. यह पदयात्रा आगरा से करीब 208 किमी लंबी है.