आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को जान से मारने की धमकी। कॉलेज में जान से मारने की धमकी भरा पत्र पहुंचने के बाद मची खलबली, पुलिस को सूचना दी गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम के नाम से बुधवार को कॉलेज में एक पत्र पहुंचा। पत्र में प्राचार्य डॉ. सीके गौतम और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला और शिक्षक डॉ. आनंद पांडे के खिलाफ कार्रवाई कराकर अच्छा नहीं किया है। प्राचार्य द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।