Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Mathura Video News: Pharsa Baba Death case, Grocery found in truck, Action taken for stone pelting
बिगलीक्स

Mathura Video News: Pharsa Baba Death case, Grocery found in truck, Action taken for stone pelting

230

मथुरालीक्स…Mathura News: वीडियो देखें हाईवे पर गौरक्षक फरसा बाबा की ट्रक की टक्कर से मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़, आंसू गैस के गोले छोड़े, जानें ट्रक में क्या था जिसे गौवंश से भरा मानकर बाइक से पीछा कर रहे थे फरसा वाले बाबा।
बरसाना के अंजनौख गौशाला में रहने वाले चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा ब्रज क्षेत्र में गौ रक्षक संत के लिए
प्रसिद्ध हैं। वे हाथ में हमेशा फरसा लेकर चलते थे इसलिए उन्हें फरसा बाबा बाबा कहा जाता था। शनिवार सुबह चार बजे फरसा बाबा अपनी बाइक से एक ट्रक में गौवंश होने की आशंका पर पीछा कर रहे थे, छटीकरा के पास फरसा बाबा ने ट्रक को रुकवा लिया, डीआईजी आगरा रैंज शैलेश पांडे के अनुसार, फरसा बाबे बाबा ने ट्रक को रुकवा लिया था, सुबह के समय कोहरा था, पीछे से राजस्थान नंबर का एक ट्रक आया और उसने आगे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से फरसा बाबा की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने छटीकरा कट पर उनका शव ररखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। ( Mathura Video News: Pharsa Baba Death case, Grocery found in truck, Action taken for stone pelting )


पथराव और तोड़फोड़, हिरासत में लिए गए लोग
आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया, प्रशासनिक अधिकारियों की गा​ड़ी तोड़ दी, हाईवे पर वाहनों पर भी प्रथराव किया गया। हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कई घंटे तक बवाल चलता रहा, पुलिस ने पथराव करने वालों को हिरासत में ले लिया है।
ट्रक में नहीं था गौवंश, किराना का सामान
डीआईजी शैलेश पांडे का कहना है कि जिस ट्रक का बाबा पीछा कर रहे थे और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी दोनों में ही गौवंश नहीं था। एसएसपी मथुरा का कहना है कि जिस ट्रक को बाबा ने रुकवाया था उसमें किराना का सामान था और जिस ट्रक ने टक्कर मारी थी उसमें तार थे। इनके चालक और परिचालक अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं, दोनों घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।


वीडियो से चिन्हित किए जा रहे लोग, मुकदमा हो रहा दर्ज
हादसे के बाद उपद्रव करने वाले लोगों को वीडियो के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है, पथराव करने वाले और हाईवे पर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!