आगरालीक्स:……Agra News: आगरा के कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्रीस्कूल के 5 वें एनुअल डे में बच्चों ने धमाल मचाया, कैटवॉक करने के साथ ही प्ररणादायी संदेश दिए। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। ( Agra News: Kangaroo Kids 5th annual day celebrate in Agra)
कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्रीस्कूल (डॉ. सरकार कंपाउंड) दिल्ली गेट आगरा में रविवार को 5 वां एनुअल डे मनाया गया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि देबजानी सरकार और राशि गर्ग ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। डॉ. अंशिका सरकार के स्वागत भाषण और 150 से अधिक अभिभावकों के उत्साह ने इस शाम को यादगार बना दिया। आगरा का एकमात्र ऐसा इंटरनेशनल प्रीस्कूल जहाँ बच्चों को मिलता है व्यक्तिगत ध्यान और विश्वस्तरीय वातावरण। सरकार हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. देवाशीष सरकार ने बच्चों को सम्मानित किया।