यूपीलीक्स…यूपी के प्रयागराज में बड़ा हादसा. अमेनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज हुआ धराशायी. 4 की मौत की सूचना..छह की हालत नाजुक
यूपी के प्रयागराज से बड़ी घटना सामने आई है. गंगापार इलाके के फाफामऊ के पास चंदापुर गांव में एक कोल्ड स्टोरेज धमाके के साथ धराशायी हो गा है. अमोनिया गैंस टैंक के फटने से यह हादसा हुआ है. कोल्ड स्टोरेज में उस समय दो दर्जन से अधिक मजदूर थे. कोल्ड स्टोरेज के मलबे में सभी दब गए. हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत बताई जा रही है जबकि छह की हालत नाजुक है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेस्क्यू जारी है. अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का बताया गया है. सोमवार दोपहर को तेज धमाके के साथ यह स्टोरेज धराशयी हो गया. जिले भर की एंबुलेंस को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है. मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर सहित तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं. घायलों को बाहर निकालकर एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया है. कई थानों का फोर्स भी यहां है. एनडीआएफ और एसडीआरएफ भी बचाव कार्य में जुट गई हैं. जेसीबी से मलबें को हटाया जा रहा है और उसके नीचे दबे मजदूरों को निकाला जा रहा है.