Monday , 23 November 2026
Home आगरा Agra News: Bhimnagari will be set up at the GIC Ground in Agra. DM issued order to Development works…#agranews
आगरा

Agra News: Bhimnagari will be set up at the GIC Ground in Agra. DM issued order to Development works…#agranews

367

आगरालीक्स…आगरा में इस बार जीआईसी मैदान में सजेगी भीमनगरी. ग्यासपुरा क्षेत्र की बस्तियों में होगा विकास कार्य. डीएम ने जारी किए निर्देश

आगरा में इस बार भीमनगरीका आयोजन जीआईसी मैदान पर होग. भीमनगरी समारोह के आयोजन एवं ग्यासपुरा क्षेत्र में प्रस्तावित भीमनगरी व शोभायात्रा, विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी तथा समारोह आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों, साफ सफाई, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि शोभायात्रा नाला काजीपाड़ा से होकर गुजरती है, ऐसे में आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान सीवर एवं नालों का पानी विकास कार्यों को प्रभावित करता है। नगर निगम समय से पहले नालों की सिल्ट सफाई कार्य, जिससे अंतिम समय में समस्या न उत्पन्न हो। महामंत्री श्याम जरारी ने नाला काजीपाड़ा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पार्क तथा अन्य मरम्मत, सौंदर्यीकरण कार्य, साथ ही 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के अवसर पर नाला काजीपाड़ा, चक्की पाट सहित मेला स्थलों पर सफाई, सड़क मरम्मत एवं प्रकाश व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराने पर बल दिया।

ग्यासपुरा के 12 मोहल्ले किए गए चिन्हित
क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि इस वर्ष ग्यासपुरा क्षेत्र की भीमनगरी जीआईसी मैदान में आयोजित की जा रही है। क्षेत्र के शिब्द साहनी नगर, सागर वाली गली, पृथ्वीनाथ, तमोली पाड़ा, प्रकाश नगर, रामनगर, चन्दन नगर, नगला गंगाराम, प्रेम नगर सहित 12 मोहल्लों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां नगर निगम द्वारा शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कराए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने गलियों एवं नालियों के निर्माण कार्य समय रहते पूर्ण करने की मांग रखी। महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि दोहराव से बचते हुए गुणवत्तापूर्ण विकास हो सके। साथ ही क्षेत्र के सामुदायिक आंबेडकर भवनों पर रंगाई-पुताई एवं सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव रखा।

डीएम ने जारी किए निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से टोरेंट पावर कंपनी शोभायात्रा मार्ग एवं भीमनगरी क्षेत्र में विद्युत तारों व्यवस्थित करने,फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित समन्वय रखा जाए, ताकि भीड़ के दौरान किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग संयुक्त सर्वे कर वास्तविक आवश्यकताओं की योजना तैयार कर ससमय विकास कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वहीं ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये लोग रहे मौजूद
जिलाधिकारी को आयोजन समिति के केंद्रीय समिति के मुख्य संरक्षक करतार सिंह भारतीय,अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, क्षेत्रीय समिति ग्यासपुरा के अध्यक्ष सुभाष सागर और महामंत्री महेंद्र सिंह, संजय सिंह, अजय राना, वीर प्रकाश बंटी और रविशंकर ने प्रस्तावित विकास कार्यो की सूची पुस्तिका सौंपी। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने भीमनगरी एवं शोभायात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 23rd November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Notices issued to 65 BLOs in Agra for negligence in SSR work…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएसआर कार्य में लापरवाही पर 65 बीएलओ को नोटिस जारी....

आगरा

Agra News: Agra’s Radha Soami Blind School conveys a message of ‘celebration through service’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा स्वामी ब्लाइंड स्कूल में सेवा से सेलिब्रेशन का दिया...

आगरा

Agra News: Students from the Bhavna Estate branch of Brainobrain achieved great success at the 182nd Regional Abacus Competition

आगरालीक्स...आगरा के ब्रैनोब्रैन, भावना एस्टेट के विद्यार्थियों ने 182वीं रीजनल अबेकस प्रतियोगिता...

error: Content is protected !!