आगरालीक्स…आगरा में भी दो दिन रहेगा रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश. प्रशासन ने जारी किए आदेश. स्कूल भी रहेंगे बंद
प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुपालन में आगरा प्रशासन की ओर से भी रामनवमी पर दो दिन 26 और 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. स्कूल तथ सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा वर्ष 2026 के लिये घोषित अवकाश सूची में दिनांक 26-03-2026 को रामनवमी का घोषित सार्वजनिक अवकाश के अलावा दिनांक 27-03-2026 का भी प्रदेश में रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.यूपी में योगी सरकार ने रामनवमी के अवसर पर दो दिन छुट्टी घोषित करने का ऐलान किया है. 26 के बाद 27 मार्च को भी छुट्टी रहेगी. यह निर्णय मंदिरों में बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है. प्रशासन को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं. इसस पहले 26 मार्च को ही रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित था लेकिन तिथि के हिसाब से अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है.
यूपी में रह सकती हैं लगातार छुट्टियांयूपी में 26 और 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी घोषित की गई है. वहीं 28 मार्च को चौथा शनिवार है और 29 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा. इसके अगले दिन 31 मार्च को महावीर जयंती है. इसका भी अवकाश रहेगा. केवल 30 मार्च को ही स्कूल व सरकारी कार्यालय खुलेंगे.