आगरालीक्स…आगरा की MGCO Legal कॉर्पोरेट लॉ फर्म को फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में 4 बड़े सम्मान. युवा एडवोकेट प्रनीष गोयल की फर्म हॉस्पिटलिटी परियोजना में बड़े टेकओवर और सौदे कराने के लिए अपनी पहचान बना चुकी है
नई दिल्ली के हयात रेजेंसी में फॉर्च्यून इंडिया लीगल एक्सीलेंस अवार्ड 2025 की घोषणा की गई. इसमें आगरा की कॉर्पोरेट लॉ फर्म फर्म MGCO Legal को अलग—अलग श्रेणी में चार पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ये सम्मान भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेकंटरामानी द्वारा प्रदान किए गए, जिससे यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण बन गई.आगरा में प्रनीष गोयल और रोहित शर्मा द्वारा स्थापित कॉरपोरेट फर्म MGCO Legal ने कम समय में ही हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और उभरते व्यवसायों के लिए कई बड़े ग्रुप के जटिल एवं उच्च-मूल्य लेन-देन कराने में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. प्रमुख लेनदेन में शांति वेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SVIMS) का यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विस लिमिटेड द्वारा टेकओवर भी शामिल है. अब तक करीब ₹1,800 करोड़ की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं का संरचना एवं निष्पादन का कार्य फर्म द्वारा किया जा चुका है. फर्म अपनी उस विशेष क्षमता के लिए जानी जाती है जिसमें वह कानूनी सलाह को व्यावसायिक और वित्तीय रणनीति के साथ जोड़कर समग्र समाधान प्रदान करती है.
शीष 100 वकीलों में शामिल हैं प्रनीष गोयल
प्रनीष गोयल जोधपुर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं और हावर्ड यूनिवर्सिटी से भी अकादमिक एक्सपोजर प्राप्त कर चुके हैं. उन्हें Forbes India Legal Powerlist में देश के शीर्ष 100 वकीलों में स्थान मिल चुका है. इसके अतिरिक्त BW Legal World और Asian Legal Business द्वारा भी उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए हैं. कम उम्र में ही वे आगरा के उन चुनिंदा वकीलों में शामिल हैं जिन्होंने उच्च-मूल्य M&A डील्स को सफलतापूर्वक लीड किया है. प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उनकी विशेष विशेषज्ञता मानी जाती है.
प्रनीष गोयल अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता चार्टर्ड एकाउंटेंट का पिछले 35 सालों से संचालन कर रहे मनीष गोयल, मां ज्योतिषाचार्य मोनिका अग्रवाल और पत्नी मार्केटिंग प्रोफेशनल फाल्गुनी गर्ग को देते हैं.
इन श्रेणियों में मिले अवार्ड
इंडिविजुअल टॉप लॉयर – प्रनीष गोयल एवं रोहित शर्मा
टॉप मैनेजिंग पार्टनर प्रनीष गोयल
टॉप लॉ फर्म